फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: त्रिपुरा के लाभार्थियों को आवास योजना-ग्रामीण की पहली किस्त जारी, पीएम मोदी बोले- पहले विकास को सियासी चश्मे से देखा जाता था

Sun, 14 Nov 2021 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पहली किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई पहली किश्त ने त्रिपुरा के सपनों को भी नया हौसला दिया है
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के 1.47 लाख से भी अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का भुगतान किया। इस अवसर पर इन लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये से भी अधिक जमा किए गए। पहली किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि पहले बंद कमरों में नीतियां बनती थी, लेकिन अब देश के सभी दिशाओं में विकास की गंगा बह रही है।  उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दी गई पहली किश्त ने त्रिपुरा के सपनों को भी नया हौसला दिया है। मैं पहली किस्त का लाभ पाने वाले करीब-करीब डेढ़ लाख परिवारों को, सभी त्रिपुरा-वासियों को हृदय से बधाई देता हूं।

विज्ञापन



मोदी ने कहा कि पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों से हमारी नदियां तो पूरब आती थीं, लेकिन विकास की गंगा यहां पहुंचने से पहले ही सिमट जाती थी। देश के समग्र विकास को टुकड़ों में देखा जाता था, सियासी चश्मे से देखा जाता था। इसलिए, हमारा पूर्वोत्तर खुद को उपेक्षित महसूस करता था। पीएम मोदी ने कहा कि कैसे कम समय में बड़े बदलाव हो सकते हैं, सीमित समय में नई व्यवस्थाएं खड़ी की जा सकती हैं वह त्रिपुरा ने करके दिखाया है। पहले यहां कमीशन और करप्शन के बिना बात नहीं होती थी, लेकिन आज सरकारी योजनाओं का लाभ DBT के जरिए सीधे आपके खातों में पहुंच रहा है।

विकास में महिलाओं की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के विकास में, आत्मविश्वास से भरी हुई भारत की महिला शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। इस महिला शक्ति का बहुत बड़ा प्रतीक, हमारे महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप भी हैं। पहले अपने एक-एक काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब तमाम सेवा और सुविधाएं देने के लिए सरकार खुद आपके पास आती है।
विज्ञापन


पीएमओ ने कहा, ‘‘त्रिपुरा की अनूठी भू-जलवायु स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री की पहल के बाद विशेष रूप से इस राज्य के लिए ‘कच्चा’ घर की परिभाषा बदल दी गई है, जिसके मद्देनजर ‘कच्चे’ घरों में रहने वाले इतनी बड़ी संख्या में लाभार्थी ‘पक्का’ घर बनाने के लिए निर्दिष्ट सहायता प्राप्त करने में सक्षम हो गए हैं।’’इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें