फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA: 'कैबिनेट मंत्री रहा हूं, MoS पद लेना कठिन'; प्रफुल्ल पटेल के 'असंतोष' पर अजित पवार बोले- NCP इंतजार करेगी

Sun, 09 Jun 2024 05:57 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ अब से थोड़ी ही देर बाद शपथ लेंगे। इससे पहले गठबंधन सहयोगी- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बड़े नेता का बयान असंतोष की अटकलों को जन्म दे रहा है। प्रफुल्ल पटेल के बयान पर अजित पवार ने कहा है कि एनसीपी कैबिनेट मंत्री पद के लिए इंतजार करने के तैयार है।
विज्ञापन
अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उनके मंत्रिपरिषद में 80 से अधिक सहयोगी शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में अकेले बहुमत से दूर रही भाजपा को इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल घटक दलों के नेताओं को भी मंत्री पद देने हैं। भाजपा नीत गठबंधन- एनडीए में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि केंद्रीय राज्यमंत्री का पद लेना उनके लिए कठिन है और यह पदावनति यानी डिमोशन या कद घटाने जैसा है।
विज्ञापन




असंतोष या मतभेद की अटकलों पर दिया ऐसा जवाब
उन्होंने कहा कि वे भारत सरकार में पहले कैबिनेट मंत्री का पद संभाल चुके हैं ऐसे में उनके लिए राज्यमंत्री का पद स्वीकार करना कठिन है। प्रफुल्ल पटेल के मुताबिक उन्हें शपथ ग्रहण और मंत्रिपरिषद में शामिल होने की सूचना मिलने की खुशी है। NDA में असंतोष की अटकलों से जुड़े सवाल पर पटेल ने कहा, 'जो अटकले लगाई जा रही हैं वह गलत हैं, कोई मतभेद नहीं है।' अजित पवार ने कहा- NCP इंतजार करने को तैयार है
शपथ ग्रहण से ठीक पहले एनडीए में शामिल एनसीपी के कथित असंतोष पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, उनकी पार्टी इंतजार करने को तैयार है। प्रफुल्ल पटेल केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हमें स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री लेना ठीक नहीं लगा। इसलिए हमने भाजपा से कहा कि हम कुछ दिन इंतजार करने को तैयार हैं, लेकिन हमें कैबिनेट मंत्री पद ही चाहिए।
विज्ञापन

एक कैबिनेट मंत्री का पद ही क्यों चाहिए?
अजित पवार ने कहा, 'हम आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। आज हमारे पास एक लोकसभा और एक राज्यसभा सांसद हैं, लेकिन अगले 2-3 महीनों में हमारे पास राज्यसभा में कुल 3 सदस्य होंगे और संसद में हमारे सांसदों की संख्या 4 हो जाएगी। इसलिए हमने साफ किया है कि हमें एक कैबिनेट मंत्री का पद ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें