फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: जनवरी में मणिपुर में हुई थी चार नागरिकों की हत्या, एनआईए ने इस मामले में की पहली गिरफ्तारी

Sun, 09 Jun 2024 05:54 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

असम की जेल में बंद एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मणिपुर के विष्णुपुर जिले से चार लोगों की हत्या में संलिप्तता है। एनआईए ने इसको लेकर बयान जारी किया है।
18 जनवरी को हुई जघन्य हत्याओं के लिए गिरफ्तार होने वाला यह पहला आरोपी है। 
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की जेल में बंद एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मणिपुर के विष्णुपुर जिले से चार लोगों की हत्या में संलिप्तता है। एनआईए ने इसको लेकर बयान जारी किया है।
विज्ञापन


एनआईए ने कहा कि मणिपुर निवासी लुनमिनसेई किपगेन उर्फ लैंगिनमंग उर्फ मंग उर्फ लेवी को शनिवार को गुवाहाटी के लोखरा स्थित केंद्रीय जेल से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया।

18 जनवरी को हुई जघन्य हत्याओं के लिए गिरफ्तार होने वाला यह पहला आरोपी है। हथियारबंद हमलावरों ने बिष्णुपुर के निंगथौखोंग खा खुनौ में जल उपचार संयंत्र के पास चार नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


शनिवार को एनआईए ने मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में चार नागरिकों की हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह व्यक्ति वर्तमान में एक अन्य मामले में गुवाहाटी जेल में है। एनआईए ने बताया कि हमलावरों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी से चार नागरिकों की मौत हो गई।

एनआईए ने 9 फरवरी को मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पता चला कि लुनमिनसेई किपगेन इस हमले में सक्रिय रूप से शामिल था। जो पूर्वोत्तर राज्य में चल रही जातीय अशांति और हिंसा का भी हिस्सा था। पहले कुकी उग्रवादी संगठन केएनएफ (पी) का कैडर था, लेकिन हिंसा के दौरान वह एक अन्य कुकी उग्रवादी संगठन - यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी - में शामिल हो गया था। हत्याओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें