फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: NCC-NSS कैंडेट्स को पीएम मोदी ने दिया सफलता का मंत्र, बोले- राष्ट्र निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी आप पर

Wed, 25 Jan 2023 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की। इस दौरान PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला। युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है। युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है। दूसरा युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं। देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है।

विज्ञापन

ncc nss cadets - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने कहा कि NCC और NSS ऐसे संगठन हैं, जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों से, राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ते हैं। कोरोना काल में किस प्रकार NCC और NSS के वॉलंटियर्स ने देश के सामर्थ्य को बढ़ाया, ये पूरे देश ने अनुभव किया है।





उन्होंने कहा कि आज देश में युवाओं के जितने नए अवसर हैं, वह अभूतपूर्व हैं। देश स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान चला रहा है। स्पेस सेक्टर से लेकर एनवॉयरनमेंट और क्लाइमेट से जुड़े चैलेंज तक भारत आज पूरी दुनिया के भविष्य के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

PM Modi - फोटो : ANI
पीएम ने कहा कि इस साल हमारा भारत जी-20 की अध्यक्षता भी कर रहा है। ये भारत के लिए एक बड़ा अवसर है। आप इसके बारे में भी जरूर पढ़ें, स्कूल, कॉलेज में भी इससे जुड़ी चर्चा करें। इस समय देश अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें