फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद: गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से पीएम बोले- दिवाली तक दिया जाएगा मुफ्त राशन

Tue, 03 Aug 2021 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी के वर्चुअल संवाद के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप-मुख्यमंत्री नितिनभाई पटेल भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने लोगों से कहा कि कोरोनाकाल में सरकार ने मुफ्त अनाज बांटा। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि गरीबों को हताश होने की जरूरत नहीं है। कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है और दीपावाली तक लाभार्थियों को इसका लाभ मिलता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में पलायन करने वाले मजदूरों को भी इस योजना का लाभ मिला है। देश के लोगों को भूखा सोने नहीं दिया।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाभार्थियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में खाद्य भंडार तो जरूर बढ़े, लेकिन कुपोषण में कमी नहीं आई।  हालांकि, इस योजना से हमारी सरकार ने करोड़ों फर्जी लाभार्थियों को बाहर किया और आज उचित लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज आयुष्मान भारत स्कीम का करोड़ों भारतीय फायदा उठा रहे हैं। पीएम ने लाभार्थियों से कहा कि गरीबों को सशक्त बनाना उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता है। 
 
ओलंपिक में खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन- पीएम

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में भारत के अच्छे प्रदर्शन का भी जिक्र किया । पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ने के बाद भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों में आत्मविश्वास साफ झलक रहा है। 
विज्ञापन




इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर खुद ही जानकारी दीं। पीएम मोदी ने कहा, “3 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे, गुजरात में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करूंगा। उनके विचारों और अनुभवों को सुनना अद्भुत होगा।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें