फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: हरसिमरत कौर ने हेमा मालिनी को थमा दी गेहूं की बाली, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ

Tue, 03 Aug 2021 01:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने किसान मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को गेंहू की बाली थमा दीं। 
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन और पेगासस कांड समेत कई मुद्दों पर संसद के बाहर और भीतर विपक्षी पार्टियों का हंगामा लगातार जारी है। सरकार को घेरने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। वहीं कुछ सांसद किसान के मुद्दे पर अपने-अपने तरह से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने संसद परिसर में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को गेंहू की बाली थमा दी और उन्होंने आसानी से ले भी लीं। लेकिन जब उनकी नजर पोस्टर पर पड़ी तो वह झिझकतीं और  मुस्कुराती नजर आईं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन

बता दें कि किसान मुद्दे पर यह प्रदर्शन संसद भवन के गेट नंबर 4 पर हो रहा है।   अकाली दल की ओर से हरसिमरत कौर बादल और बसपा सांसद हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सुखबीर बादल भी शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां से गुजरने वाले सांसदों को गेहूं की बाली दी जा रही है। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के सांसदों को भी यह बाली दी जा रही है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें