फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: राष्ट्रपति भवन में PM मोदी ने छुए पद्मश्री द्रोण भुइयां के पैर, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- दिल जीत लिया

Mon, 22 Apr 2024 09:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi: राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में द्रोण भुइयां को कला के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान पीएम मोदी पद्म श्री भुइयां के पास आए और उनके पैर छू लिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने छुए द्रोण भुइयां के पैर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए गए द्रोण भुइयां के पैर छू रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

कौन हैं द्रोण भुइयां?
असम के रहने वाले द्रोण भुइयां एक नामी कलाकार हैं। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित द्रोण भुइयां ओजापाली और देवधानी नृत्य के जानकार हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा गुरू की उपाधि दी गई है। इसके अलावा उन्हें असम संस्कृति महासेवा की तरफ से जीबोन जोरा साधोना बोता और असम सरकार की ओर से बिशु रभा सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। पद्मश्री भुइयां द्वारा असम के दरांग में कला को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी खोला गया है। 

इन्हें मिले पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक समेत कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वेकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक और प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। पाठक को मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक और उद्योगपति सीताराम जिंदल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी। इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें