फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, दिल्ली की कच्ची कालोनियों में रहने वालों ने मनाई डबल दिवाली, बने घरों के मालिक

Fri, 08 Nov 2019 06:34 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली वालों ने इस साल डबल दिवाली मनाई। एक दिवाली तो त्योहार वाली थी और दूसरी दिवाली कच्ची कालोनियों में रहने वाले लगभग 40 लाख परिवारों ने मनाई, जिन्हें केंद्र सरकार के एक फैसले के कारण अब उनके घरों का मालिकाना हक मिल जाएगा। जल्दी ही इस राह की शेष सभी बाधाओं को दूर करते हुए कानून पास कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


पीएम ने कहा कि इसके पहले इस समस्या से निपटने के प्रयास पूरे मन से नहीं किये गए, जिसके कारण कोई हल नहीं निकला। लेकिन वे सबको उनका हक देने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्हें खुशी है कि इस समस्या का हल निकालना भी उनकी किस्मत में लिखा था। इसके पहले वोटबैंक के लिहाज से इस मामले का हल निकालने की कोशिश की जाती थी, जिसके कारण वे प्रयास कभी सफल नहीं हुए।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की कच्ची कालोनी में रहने वाले लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल से शुक्रवार को अपने आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अनिश्चितता किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी दुश्मन होती है। तीन तलाक प्रथा के कारण मुस्लिम महिलाओं के मन में बहुत अनिश्चितता रहती थी। उन्हें अपने और अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हमेशा एक आशंका घेरे रहती थी।
विज्ञापन


लेकिन तीन तलाक विरोधी कानून पास करके उनकी सरकार ने महिलाओं के मन में से बड़ी अनिश्चितता दूर कर दी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अनुच्छेद 370 के कारण कश्मीरियों के मन में भी बड़ी अनिश्चचितता रहती थी। लेकिन इस कानून के विवादित प्रावधानों को हटते ही परिस्थितियां बदल गई हैं।

पीएम ने कहा कि इसी प्रकार दिल्ली की कच्ची कालोनियों में रहने वाले लोगों के जीवन की अनिश्चचितता दूर करना उनके भाग्य में था। उन्होंने कहा कि पीएम उदय योजना के तहत सभी कच्ची कालोनियों का विकास किया जाएगा। इसके तहत हर एरिया में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

दिल्ली के भाजपा सांसदों मनोज तिवारी, हंसराज हंस, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री राजेश भाटिया और कुलदीप चहल जैसे नेताओं के साथ पीएम से मुलाकात के अवसर पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की हर कालोनी का विकास करने के लिए योजना बना चुकी है और जल्दी ही कई बड़ी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें