फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन पर लगाम: मोदी ने जापान के पीएम से की फोन पर बात, नवनिर्वाचित फुमियो किशिदा के साथ बनी रणनीति

Fri, 08 Oct 2021 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने सोमवार को ही कुर्सी संभाली है। उन्हें पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई भी दी थी। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की। किशिदा के प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी और उनके बीच यह पहली बातचीत है। किशिदा ने सोमवार को ही जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई भी दी थी। उन्होंने लिखा था कि वैश्विक शांति और रणनीति के मुद्दे पर मैं उनके साथ काम करने को लेकर इच्छुक हूं। 

विज्ञापन


भारत के लिए जापान है अहम 
भारत और जापान के बीच हमेशा से काफी मजबूत रिश्ते रहे हैं। यह रिश्ते न कि आर्थिक बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी काफी अच्छे हैं। भारत के लिए हमेशा से जापान अहम भूमिका निभाता है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जापान के साथ द्विपक्षीय मैत्री को बढ़ावा देना चाहते हैं।

चीन को है भारत और जापान के रिश्तों से परेशानी
भारत और जापान के बीच गहरी दोस्ती से हमेशा चीन को परेशानी होती रही है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की ताकत को कम करने के लिए दोनों देशों ने क्वाड संगठन बनाया था। बाद में इस संगठन में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हो गए। ये चारों देश विश्व की बड़ी आर्थिक महाशक्ति हैं। इसलिए चीन हमेशा से क्वाड का विरोध करता आया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के नए प्रधानमंत्री के साथ रिश्तों को और गहरा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


समुद्री अभ्यास जिमेक्स का पांचवां संस्करण हुआ पूरा 
अरब सागर में भारत और जापान की नौसेना के बीच समुद्री अभ्यास जिमेक्स का पांचवां संस्करण शुक्रवार को पूरा हुआ। तीन दिवसीय इस समुद्री अभ्यास में दोनों नौसेनाओं के जहाज व विमानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान नौसैनिकों ने हवा, सतह और उप सतह पर समुद्री ऑपरेशनों के विभिन्न आयामों का अभ्यास किया। इसमें आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तेग शामिल हुए। पश्चिमी फ्लीट के कमांडिंग फ्लैग ऑफिसर रिअर अडमिरल अजय कोच्चर ने भारतीय दल का नेतृत्व किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें