फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हाथ के साथ: यूपी चुनाव और 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ आ सकते हैं पीके, मिला पार्टी से जुड़ने का प्रस्ताव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Wed, 14 Jul 2021 06:08 PM IST

सार

अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीनी हालात सुधारने के लिए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस के साथ जुड़ने की चर्चा है। इस पर विस्तार से बात करने और उसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए किशोर की कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक हुई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत किशोर व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala


चुनावी रणनीति का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए हुई मुलाकात

सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। अपनी खोई जमीन को फिर से हासिल करने और राज्यों में अपनी स्थिति दुरस्त करने के लिए कांग्रेस को अब पीके में ही सहारा नजर आ रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि किशोर कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं। इन चुनावों में पीके की अब बड़ी भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि पार्टी की चुनावी रणनीति  पर चर्चा करने और उसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए यह बैठक हुई।





इससे पहले भी जुड़ चुके हैं कांग्रेस के साथ

पीके इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आए थे, उस समय सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था, लेकिन यह गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाई। उस समय कहा गया कि पीके चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी आलाकमान के साथ इस मुद्दे पर बात नहीं बन पाई थी, इसलिए पीके बीच में ही पार्टी से अलग हो गए।

ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने के बाद वे अभी अभी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर जुड़े हुए हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं।  हालांकि पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रशांत किशोर ने पंजाब संकट और वहां के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सुलह कराने को लेकर मंथन कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next