त्योहारी मौसम से ठीक पहले पेट्रोल के बढ़े दाम उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं और उन्हें इसकी भरपाई के लिए घरेलू खर्च में कटौती करनी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में यह बात कही गयी है।
लोकल सर्किल्स ने अपने हालिया सर्वेक्षण में कहा, ‘त्योहारी मौसम नजदीक आ रहा है। हर कोई उपहारों पर खर्च करना चाह रहा है। लोग लंबे समय से घर के उपकरणों को बदलना चाह रहे हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतें त्योहार पूर्व उत्साह को फीका कर रही हैं।’
उसने कहा, ‘यह मध्यम श्रेणी के भारतीयों पर भारी बोझ है और उनमें से अधिकांश इससे कराह रहे हैं तथा इसकी भरपाई घरेलू खर्च में कमी लाकर कर रहे हैं।’
78 प्रतिशत लोग बाहर खाने जाना, यात्रा करना, सिनेमा देखना, खरीदारी करना आदि में कमी ला चुके हैं या ऐसा करने की उनकी योजना है।
(इनपुट-भाषा)