फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: लॉजिस्टिक्स सेक्टर में छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए स्किल काउंसिल के साथ साझेदारी, सरकारी स्कूल के छात्रों को मिलेगा लाभ

Mon, 20 Sep 2021 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामले में कई कंपनियों से करार किए गए हैं। इसके अंतर्गत छात्रों को लॉजिस्टिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में रोजगार शुरू कर सकें।
विज्ञापन
स्टूडेंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों को लॉजिस्टिक क्षेत्र में स्किल प्रदान करने के लिए कई कंपनियों से करार किया है। इसके अंतर्गत छात्रों को लॉजिस्टिक्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे अपनी शिक्षा समाप्त करने के बाद लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में रोजगार शुरू कर सकें। यूनिवर्सिटी ई-कॉमर्स और लैंड ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में एक अप्रेंटिसशिप युक्त बीएमएस प्रोग्राम भी लांच करेगी जिससे छात्रों को उचित प्रशिक्षण दिया जा सके।

विज्ञापन


दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) नेहारिका वोहरा ने कहा है कि लॉजिस्टिक्स आज के समय में तेजी से बढ़ने वाला उद्योग है। ऑनलाइन बाजार और बढ़ते देशी-विदेशी व्यापार में इसका तेजी से उपयोग बढ़ रहा है। अगर छात्रों को इसका बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है तो आगामी भविष्य में वे आसानी से अपने लिए रोजगार की व्यवस्था कर सकेंगे।

डीएसईयू की हेड पार्टनरशिप्स नीता प्रधान दास ने कहा है कि छात्रों को तीन साल के प्रोग्राम में एम्बेडेड अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का एक वर्ष छात्रों को उद्योग में काम करने का असली अनुभव दिया जाएगा जिससे वे रोज़गार के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और योग्यता के साथ तैयार होंगे। प्रोग्राम के सफल समापन पर, छात्रों को प्रवेश स्तर के प्रबंधकीय भूमिकाओं पर उद्योग में नियोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें