फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में सवाल-जवाब: जम्मू-कश्मीर में इस साल 40 नागरिकों की मौत

Tue, 30 Nov 2021 09:53 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच साल के दौरान 348 सुरक्षाकर्मियों और 195 नागरिकों की जान गई थी।
 
विज्ञापन
loksabha - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में इस साल 15 नवंबर तक आतंक से जुड़ी वारदात में 40 नागरिकों की मौत हुई, जबकि 72 घायल हुए। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच साल के दौरान 348 सुरक्षाकर्मियों और 195 नागरिकों की जान गई थी।
विज्ञापन


रूसी फर्म के साथ उर्वरक आयात का करार
देश में सार्वजनिक क्षेत्र की 4 कंपनियों ने रूस की फर्म फोस एग्रो के साथ उर्वरक आयात का दीर्घावधि समझौता किया है। इसमें डीएपी आयात भी शामिल हैं। उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि डीएपी की लगातार सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सरकार मोरक्को, सऊदी अरब, रूस आदि देशों से इसके कच्चे माल का आयात कर रही है। 

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के साथ बैठक की। मोदी ने ट्वीट करके जानकारी दी कि बैठक अच्छी रही। विपक्ष के हंगामे के कारण शीत सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार से ही लगातार बाधित हो रही है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें