पैनेशिया बायोटेक ने रूस की कंपनी जेनेरियम ज्वाइंट स्टॉक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी के साथ वैक्सीन के बनाने और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड की सहायक कंपनी के साथ भी समझौता किया है।
पैनेशिया बायोटेक ने गुरुवार को कहा कि उसने रूस में दवा कंपनी जेनेरियम के साथ कोविड-19 वैक्सीन स्पूतनिक वी की 2.5 करोड़ खुराक तक उत्पादन करने के लिए समझौता किया है।
विज्ञापन
पैनेशिया बायोटेक ने बीएसई को दिए दस्तावेजों में कहा कि कंपनी ने ह्यूमन वैक्सीन लिमिटेड लायबिलिटी कंपनी के साथ समझौता किया है। यह कंपनी रूस की कंपनी जेनेरियम ज्वाइंट स्टॉक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश वाली कंपनी है। इसने वैक्सीन बनाने के लिए डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड की सहायक कंपनी के साथ लाइसेंस और निर्माण को लेकर भी समझौता किया है।
इस समझौते की शर्तों के अनुसार, पैनेशिया बायोटेक रूस में जेनेरियम द्वारा निर्मित रेडी-टू-फिल ड्रग पदार्थ का उपयोग करके स्पूतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन करेगी, और फिर भारत में वितरण के लिए डॉ. रेड्डीज को पूरी मात्रा की आपूर्ति करेगी।
विज्ञापन
पैनेशिया बायोटेक ने कहा कि समझौता स्पूतनिक वी वैक्सीन की 2.5 करोड़ खुराक निर्माण के लिए है। बता दें कि गुरुवार को पैनेशिया बायोटेक के शेयर बीएसई में 356.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए, जो पिछले बंद से 2.77 प्रतिशत अधिक है।