फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Exclusive: पाकिस्तान और चीन ने चुनावों के लिए तैयार की 'टीम 69', इस्राइल, कनाडा और इंग्लैंड से रच रहे थे साजिश

आशीष तिवारी
Updated Fri, 10 May 2024 09:40 PM IST

सार

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चीन के साथ-साथ पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ चुनाव में बड़ी साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस्लामाबाद समर्थित मुस्लिम आतंकी संगठन यूथ फोरम फॉर कश्मीर को साजिश रच कर माहौल खराब करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान-चीन की नापाक साजिश - फोटो : amarujala

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हो रहे चुनाव में माहौल खराब करने के लिए चीन और पाकिस्तान ने बड़ी साजिश रची है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की जारी हुई एक खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में हो रहे चुनाव में चीन की साजिशों का पर्दाफाश हुआ। सूत्रों के मुताबिक इस रिपोर्ट में चीन की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर चुनाव में दखल देने की पूरी तैयारी थी। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने चीन की इस साजिश को तो वक्त रहते न सिर्फ रोक दिया, बल्कि उनके मंसूबों को नाकाम भी कर दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से चीनी बॉट अकाउंट के माध्यम भारत के चुनावों में नकारात्मक माहौल फैलाने के लिए काम कर रहा था। चीन न सिर्फ नॉर्थ- ईस्ट, बल्कि भारत के कुछ विशेष राज्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चुनाव प्रभावित करना चाहता था।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चीन के साथ-साथ पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ चुनाव में बड़ी साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस्लामाबाद समर्थित मुस्लिम आतंकी संगठन यूथ फोरम फॉर कश्मीर को साजिश रच कर माहौल खराब करने का आदेश दिया था। यूथ फोरम फॉर कश्मीर ने पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं का आदेश मानते हुए सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ जैसे ही अभियान चलाने की कोशिश की, तो खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान की साजिशों का पता चल गया। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि फिलहाल पाकिस्तान ने उन सोशल मीडिया हैंडलर्स का इस्तेमाल करना शुरू किया, जो भारत में पहले से ही प्रतिबंध हैं। खुफिया एजेंसियों ने सभी हैंडलर्स और बॉट अकाउंट को एक्सपोज कर दिया।

सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान और चीन के इशारों पर साजिशें रच रहे थे


केंद्रीय खुफिया एजेंसी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान ने 69 सोशल मीडिया हैंडल को देश के चुनाव में नकारात्मक संदेश फैलाने का जिम्मा सौंपा था। इसमें 42 ट्विटर हैंडल और 22 फेसबुक अकाउंट शामिल थे। सूत्रों के मुतबिक, यह सभी सोशल मीडिया अकाउंट पाकिस्तान और चीन के इशारों पर साजिशें रच रहे थे। इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट की जिम्मेदारी यूथ फोरम फॉर कश्मीर के पास थी। इस फोरम ने बाकायदा पाकिस्तान के कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी में आतंकी संगठनों के साथ मिलकर लोगों की तैनाती कर रखी थी। इन शहरों में बैठे हुए लोग पाकिस्तान की सेना और आईएसआई से मिलने वाले इशारों के बाद देश में चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए हैश टैग अभियान भी तैयार कर लिया था। इसमें तीन तरह के हैश टैग अभियान तैयार किए गए थे।

पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने तैयार कर रखी थी पूरी फौज


एजेंसियों के मुताबिक, इसमें कई नाम ऐसे थे, जिसमें न सिर्फ भारत और इंडिया का उल्लेख था। बल्कि, भारतीय नाम पर सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाए गए थे। इसके अलावा, दुनिया के अलग-अलग देशों से भी भारत के खिलाफ नकारात्मक माहौल बनाने के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठनों ने अपनी पूरी फौज तैयार कर रखी थी। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने कनाडा के अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर से चुनावों को प्रभावित करने के लिए टीम तैनात की थी। जबकि इंग्लैंड और मैंनचेस्टर से भी दो लोगों को फर्जी सूचनाओं के आधार पर चुनाव प्रभावित करने के लिए टास्क दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तान की ओर से इस्राइल में 'इंडियन सिटीजन' के नाम से तैयार किए गए एक ट्विटर हैंडल को भी निर्देश मिलने पर प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ने का आदेश था। सूत्रों के मुताबिक, इस साजिश को चीन और पाकिस्तान मिलकर आगे बढ़ाने की फिराक में थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next