25 अक्तूबर को देश में 357 मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद 26 को 585 और अब यह संख्या 733 दर्ज की गई है।
एक महीने में किसी भी दिन एक करोड़ तक नहीं पहुंचा टीकाकरण
राज्यों के पास 11.81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराक भंडारण में हैं लेकिन इसके बाद भी स्थिति यह है कि बीते 30 दिन में कोरोना का टीकाकरण देश में एक करोड़ तक भी नहीं पहुंचा। कोविन वेबसाइट के अनुसार 28 सितंबर से अब तक सिर्फ 18 अक्तूबर को 90 लाख से अधिक टीकाकरण हुआ है। बाकी दिनों में यह संख्या 60 से 80 लाख के बीच ही रही है। देश में अब तक कुल टीकाकरण 104 करोड़ पार हो चुका है।
कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच बच्चों पर वायरस अब कहर बरपाने लगा है। कर्नाटक के कोडागू में एक स्कूल में 32 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्कूल बंद कर दिए गए हैं। सभी बच्चे 9वीं से 12वीं कक्षा के हैं। इनमें 10 लड़कियां और 22 लड़के हैं। वहीं, मिजोरम में बीते 24 घंटे में कुल 547 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें से 139 बच्चे हैं।
कोलकाता : कुछ जगहों पर लगा लॉकडाउन, कंटेनमेंट जोन बढ़े
पश्चिम बंगाल में राजपुर-सोनारपुर क्षेत्र में तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगाने के साथ कंटेनमेंट जोन बढ़ाए गए हैं। वहीं दूसरे देशों से कर्नाटक आने वालों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलिप पाटिल दूसरी बार संक्रमित हो गए हैं।
एक तरफ दिल्ली के 10 में से सात लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर एंटीबॉडी हासिल कर चुके हैं। वहीं, वैक्सीन के जरिये एंटीबॉडी देने का सिलसिला कम हुआ है। अगर कोरोना टीकाकरण के आंकड़ों को देखें तो बीते 30 में से 10 दिन ही एक लाख या उससे अधिक टीकाकरण हुआ है। जबकि बीते 11 दिन से लगातार टीकाकरण की संख्या एक लाख से कम ही दर्ज की जा रही है। बृहस्पतिवार को करीब 55 हजार लोगों ने टीके लगवाए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों के पास वैक्सीन का भंडारण 11.80 करोड़ से अधिक है। दिल्ली में भी वैक्सीन अगले 15 दिन के हिसाब से उपलब्ध कराई गई है। टीकाकरण में आई कमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि टीकाकरण की धीमी रफ्तार सही नहीं है।