फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना का बयान: 'सिक्किम सेक्टर में LAC पर परिचालन स्थिति स्थिर; बाढ़ का हमारी तैयारियों पर कोई असर नहीं'

Sat, 07 Oct 2023 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

सेना के अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम के भीतरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ से सिक्किम सेक्टर में एलएसी पर परिचालन तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीमा प्रबंधन के लिए हम उच्च स्तर की तैयारी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
सिक्किम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ के बाद वहां के हाल बेहाल हैं। मृतकों की संख्या 30 हो गई है। वहीं, कई लोग अभी भी लापता है और लोगों का रेस्क्यू लगातार जारी है। इस बीच, भारतीय सेना ने सिक्किम सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी स्थिति के बारे में अहम जानकारी दी है। भारतीय सेना ने कहा कि बाढ़ के बावजूद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर परिचालन स्थिति स्थिर बनी हुई है। 

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने कहा कि सिक्किम के भीतरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ से सिक्किम सेक्टर में एलएसी पर परिचालन तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सीमा प्रबंधन के लिए उच्च स्तर की तैयारी बनाए हुए हैं। सैन्य अधिकारियों ने यह भी बताया कि प्रभावित इलाकों में सेना और अन्य एजेंसियों ने खोज,बचाव अभियान भी जारी रखा है। इसके साथ ही सेना संचार और अन्य बुनियादी ढांचे को पुनर्जीवित करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। 

सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 विद्यार्थी शिलांग पहुंचे
इस बीच, मेघालय के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने शनिवार शाम को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में जानकारी दी कि सिक्किम में फंसे मेघालय के 26 विद्यार्थी सुरक्षित शिलांग पहुंच गए हैं। उन्होंने एक्स पर विद्यार्थियों की फोटो साझा करते हुए लिखा, सिक्किम में पढ़ रहे मेघालय के 26 छात्रों को आज शाम सुरक्षित शिलांग पहुंचते देखकर खुशी हुई। अधिकारियों ने अच्छा काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें