फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्यप्रदेश: कांग्रेस की पहली लिस्ट 8-9 दिन में, 140 नामों पर बनी सहमति; कमलनाथ ने बताया कब आएंगी सूची

राहुल संपाल
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:36 PM IST

सार

इस बार पार्टी ने हर विधानसभा सीट पर कई स्तर पर सर्वे कराया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी साफ कर चुके हैं कि इस बार किसी की सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट केवल जीतने वाले उम्मीदवार को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kamalnath - फोटो : Amar Ujala


बैठक के बाद कमलनाथ ने कहा कि आज सीईसी की बैठक हुई है। अभी कोई फैसला नहीं हुआ। यह फैसला छह-सात दिनों में हम करेंगे। लगभग 140 सीट पर चर्चा हुई। सबके सुझाव सुनकर फिर बैठक बुलाएंगे और फैसला करेंगे।


कांग्रेस पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची 8-9 दिन बाद आएगी। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है। आने वाले कुछ दिनों में इनकी घोषणा हो सकती है, जबकि 40 से ज्यादा सीटों पर तीन लोगों के नाम होने के कारण इन पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। समिति ने अगली बैठक में सिंगल नाम की सूची लेकर आने के निर्देश दिया। अगली बैठक में इन नामों पर चर्चा होगी।




सूत्रों ने कहा कि कुछ नामों पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। फिर से बैठक होगी। इसमें प्रत्याशियों का एलान किया जाएगा। इस बार पार्टी ने हर विधानसभा सीट पर कई स्तर पर सर्वे कराया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी साफ कर चुके हैं कि इस बार किसी की सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट केवल जीतने वाले उम्मीदवार को ही दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने दिग्गजों को मैदान में उतार सकती है। वहीं, कमलनाथ के भी विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 2018 में कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद चुनाव लड़ा था।


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने पिछले महीने दो दिनों की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया था। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीट हैं। मध्य प्रदेश में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next