फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद है योग दिवस के दिन एक करोड़ लोग मेरे साथ सूर्य नमस्कार करेंगे: केंद्रीय संस्कृति मंत्री

Sat, 20 Jun 2020 06:31 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने शनिवार को उम्मीद जताई कि इस साल रविवार को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन उनके साथ एक करोड़ जुड़ेंगे और सूर्य नमस्कार करेंगे।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामले के साथ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सामूहिक समारोहों की बजाय डिजिटल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मनाया जाएगा और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश मुख्य आकर्षण होगा। हर साल ग्रीष्मकालीन संक्रांति के साथ 21 जून, 2015 को दुनियाभर में मनाया जाने वाला योग दिवस इस साल पहली बार डिजिटल होगा।

इस साल की थीम 'योगा ऑन होम एंड योगा विद फैमिली' है और लोग 21 जून को सुबह 7 बजे ऑनलाइन इस समारोह में शामिल हो सकेंगे।

संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, 'मैं पुराना किला में सूर्य नमस्कार करूँगा और मैं हर किसी से आग्रह करता हूँ कि वे अपने घरों से सूर्य नमस्कार करने में मेरा साथ दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को योग दिवस का तोहफा दिया है और हमें अपने दैनिक जीवन में योग का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन


मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी पोस्ट किया और सभी से अपने सूर्य नमस्कार वीडियो को #10MillionSuryaNamaskar और #NamasteYoga हैशटैग के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साझा करने का आग्रह किया ताकि यह एक सार्वजनिक आंदोलन बन सके और साथी नागरिकों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता पैदा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें