फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: जयपुर में राहुल से पूछा गया- आपने अब तक शादी क्यों नहीं की? जानें कांग्रेस नेता ने क्या कहा

Tue, 10 Oct 2023 05:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छात्राओं से चर्चा के दौरान एक महिला ने राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने इस सवाल का खुलकर जवाब दिया। पढ़िए क्या कहा राहुल गांधी ने शादी से जुड़े सवाल पर?
विज्ञापन
Rahul Gandhi (फाइल फोटो) - फोटो : Youtube/RahulGandhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की। कार्यक्रम में राहुल गांधी ने जाति जनगणना, स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका, वित्तीय स्वतंत्रता की आवश्यकता जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की। राहुल गांधी और छात्राओं के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया गया।
विज्ञापन


महारानी कॉलेज की छात्राओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके निजी जीवन से जुड़े सवालों को पूछा। इस दौरान राहुल गांधी ने खुलकर सभी सवालों का जवाब दिया। इस दौरान कार्यक्रम में एक महिला ने उनसे हंसी मजाक करते हुए पूछा कि आपने अब तक शादी क्यों नहीं की है? राहुल गांधी ने पूछे गए सवाल का सहजता से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम और कांग्रेस में पूरी तरह से व्यस्त हूं। वहीं कार्यक्रम में उनसे उनके पसंदीदा खाने के बारे में भी पूछा गया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें करेला, मटर और पालक को छोड़कर किसी भी चीज से दिक्कत नहीं है।

वहीं महिलाओं की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका पर सवाल किया गया। तो उन्होंने जवाब दिया, गांधीजी के मुताबिक स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं की भूमिका पुरुषों से कम नहीं रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें कम अधिकार नहीं मिलने चाहिए। समाज में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, महिलाओं को बताया ही नहीं जाता कि शक्ति कैसे काम करती हैं। उन्हें हमेशा से वित्तीय स्वतंत्रता से वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान राहुल गांधी से जुड़े मीम 'खत्म,टाटा,बाय-बाय' पर सवाल पूछा गया। इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसी बातें कहनी पड़ती है। उन्होंने अपनी टीम की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे उन पर भाषण खत्म करने का दबाव डाल रहे थे। उस दौरान मैंने अचानक 'खत्म,टाटा,बाय-बाय' कह दिया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें