फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: गृहमंत्री पर महिला की हत्या और छात्राओं के यौन शोषण के आरोपी को बचाने का आरोप, बर्खास्तगी की मांग

Sun, 24 Oct 2021 12:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

जिस व्यक्ति पर महिला शिक्षिक की हत्या और छात्राओं के यौन शोषण का आरोप है, उसके स्कूल में गृहमंत्री अक्सर जाया करते थे। आरोप है कि वह आरोपी को बचा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के एक स्कूल में शिक्षिका ममिता मेहेर की हत्या और छात्राओं के यौन शोषण मामले में गृहमंत्री दिब्य शंकर मिश्रा भी फंसते नजर आ रहे हैं। सामने आया कि जिस स्कूल की शिक्षिका की हत्या की गई, उस स्कूल से गृहमंत्री के संबंध हैं और वह मुख्य आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले में गृहमंत्री का नाम सामने आने के बाद राज्य में विपक्ष भी हमलावर हो गया है, विपक्ष की मांग है कि दिब्य शंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सरकार से बर्खास्त किया जाए। 

विज्ञापन


मैनेजमेंट कमेटी का प्रेसिडेंट है आरोपी
कालाहंडी जिले के महालिंग इलाके में सनशाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल में ममिता पढ़ाती थीं। इस स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी का प्रेसिडेंट गोविंद साहू है। इसी पर ममिता की हत्या और छात्राओं के यौन शोषण का आरोप है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री दिब्य शंकर मिश्रा अक्सर स्कूल जाया करते थे। गोविंद साहू का नाम सामने आने के बाद वह उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

ममिता ने मामला उजागर करने की दी थी धमकी
ममिता को गोविंद साहू द्वारा छात्राओं के यौन शोषण की जानकारी लग गई थी। उसने गोविंद साहू को धमकी दी थी कि वह उनके काले कारनामे को उजागर कर देगी। इसी के चलते गोविंद साहू ने ममिता की हत्या कर दी। कथिर तौर पर गोविंद साहू ने हत्या की बात स्वीकार भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें