फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: नहीं थम रहा ट्रेनों के पटरी से उतरने का मामला, अब भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी

Fri, 26 Jul 2024 06:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

देश में ट्रेनों से जुड़ी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ जहां यात्री ट्रेन की दुर्घटना में जनहानि हो रह ही हैं। वहीं मालगाड़ियों के हादसे से रेल यात्राओं के साथ-साथ तमाम नुकसान भी हो रहे हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हुई मालगाड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह अंगुल जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस मामले में ईस्ट कोस्ट रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) एचएस बाजवा ने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल एक डिब्बे को पहले ही पटरी पर लाया जा चुका है और दूसरे डिब्बे को भी जल्द ही पटरी पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

   

धीमी गति से चल रही थी ट्रेन- डीआरएम
डिविजनल रेलवे मैनेजर एचएस बाजवा ने बताया कि चूंकि ट्रेन बहुत धीमी गति से चल रही थी, इस वजह से इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। हम मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारणों का आकलन कर रहे हैं लेकिन कोई बड़ा नुकसान या कुछ भी नहीं हुआ है।  

अंगुल की ओर जा रही थी मालगाड़ी
उन्होंने आगे कहा कि पटरी से उतरने की घटना भुवनेश्वर स्टेशन यार्ड में हुई और इस वजह से वे कोच यातायात को प्रबंधित करने में सक्षम थे। उन्होंने कहा, कि यह मूल रूप से भुवनेश्वर स्टेशन यार्ड में ही है। यह एक मालगाड़ी थी जो अंगुल की ओर जा रही थी। जिसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह यार्ड में है; हमारी दो लाइनें, अप और डाउन लाइन, खाली हैं और इसलिए, हम कोच यातायात का प्रबंधन करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


पहले भी कई मालगाड़ी हो चुकी हैं बेपटरी
इससे पहले इसी महीने 21 जुलाई को, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रानाघाट के मालगाड़ी वार्ड में आंतरिक शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का गार्ड बोगी पटरी से उतर गया था। इससे पहले, अलवर गुड्स स्टेशन से राजस्थान के रेवाड़ी जा रही एक मालगाड़ी मथुरा ट्रैक पर पटरी से उतर गई थी। जबकि शनिवार, 20 जुलाई को, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और मुरादाबाद सेक्शन के बीच एक मालगाड़ी के कम से कम सात डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें