खाना परोसने वाले करेंगे सैनिटाइजर का प्रयोग
ट्रेनों में खाना परोसने वाले वेंडर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, इसके लिए उन्हें सैनिटाइजर दिया जाएगा। सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही वे खाना परोसेंगे।
खाने की गुणवत्ता सुधारने के लिए दुरंतो और राजधानी एक्सप्रेस में दिए जाने वाले खाने का वजन कम किया जा रहा है। इस माह सभी राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
सिद्धार्थ सिंह, पीआरओ, आईआरसीटीसी
उत्तरी क्षेत्र की ट्रेनों का मेन्यू ये रहेगा
वजन आइटम
100 ग्राम प्लेन राइस/जीरा राइस/मटर पुलाव
100 ग्राम पराठा/रोटी
120 ग्राम दाल तड़का अरहर/दाल मखानी/उर्द चना/राजमा/छोले
120 ग्राम (वेज) कढ़ाई पनीर/मटर पनीर/पनीर दो प्याजा (पनीर की मात्रा 50 ग्राम)
120 ग्राम (नॉनवेज) चिकन मसाला/चिकन दो प्याजा/कढ़ाई चिकन/चिकन करी (बोनलेस चिकन की मात्रा 50 ग्राम)
40 ग्राम मौसमी सब्जी
90 ग्राम ब्रांडेड दही
15 ग्राम अचार
90 ग्राम ब्रांडेड आइस्क्रीम/ब्रांडेड मिठाई