फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: अब व्हाटसएप पर मिलेगा वैक्सीन सर्टिफिकेट

Mon, 09 Aug 2021 03:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

अगर आपने परिवार के अन्य सदस्यों के वैक्सीनेशन के समय भी एक ही नंबर दिया है तो ओटीपी दर्ज करने के बाद उन सभी सदस्यों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना टीका लेने वालों को अब आसानी से कुछ सेकेंडों में ही व्हाटसएप पर टीकाकरण सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए आपको आसान से तीन स्टेप को पूरा करना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। फिलहाल लोगों को टीकाकरण सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए कोविन पोर्टल पर जाना पड़ता है।

विज्ञापन


सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर +91 9013151515 को सेव करना है। इस नंबर को सेव कर लेने के बाद अपना व्हाट्सएप खोलें। चैट बॉक्स में जाकर ‘कोविड सर्टिफिकेट’ टाइप करें। इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर छह अंकों का एक ओटीपी मिलेगा। इस ओटीपी को व्हाट्सएप चैट बॉक्स में ही टाइप करें और भेज दें।

अगर आपने परिवार के अन्य सदस्यों के वैक्सीनेशन के समय भी एक ही नंबर दिया है तो ओटीपी दर्ज करने के बाद उन सभी सदस्यों के वैक्सीन सर्टिफिकेट को डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें