फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में कोरोना: नए वेरिएंट की खबर निराधार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया अफवाह

Wed, 11 Aug 2021 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट होने की आशंका जताने वाली खबरों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अधिकतर हिस्सों में अब जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, केरल में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच कुछ अफवाहें भी फैल रही हैं जो हालात की गंभीरता में इजाफा कर रही हैं। ऐसी ही एक खबर चली जिसमें केरल में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट होने की आशंका जताई गई। हालांकि, बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट की आशंका की खबर निराधार है और पूरी तरह से गलत है। मंत्रालय ने कहा कि केरल में कोरोना संक्रमण के 88 से 90 फीसदी मामले डेल्टा वेरिएंट के हैं, लेकिन यहां कोई नया वेरिएंट नहीं पाया गया है। केरल में कोरोना स्थिति केंद्र के सामने चिंता का कारण बनी हुई है। यहां बुधवार को कोविड-19 के 23,500 नए मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें