फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: 'चौथी बार सरकार बनने की गारंटी नहीं, लेकिन...', नितिन गडकरी ने रामदास अठावले पर कसा तंज

Mon, 23 Sep 2024 12:27 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

Nitin Gadkari: कई सरकारों की कैबिनेट शामिल रहे कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले को लेकर गडकरी ने कहा कि,  रामदास अठावले चौथी बार सरकार में होंगे इसकी गारंटी है, लेकिन हमारी नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक समारोह के दौरान मोदी सरकार में मंत्री और  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले को लेकर मजेदार तंज कसा है।  गडकरी ने कहा कि, इस बात की गारंटी नहीं है कि हमारी सरकार चौथी बार लौटेगी, लेकिन यह निश्चित है कि रामदास अठावले मंत्री बनेंगे। 

विज्ञापन


'चौथी बार अठावले मंत्री बनेंगे इस बात की गारंटी है'
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी मौजूद थे। कई सरकारों की कैबिनेट शामिल रहे कैबिनेट सहयोगी रामदास अठावले को लेकर गडकरी ने कहा कि, इस बात की गारंटी नहीं है कि हमारी सरकार चौथी बार लौटेगी, लेकिन रामदास अठावले चौथी बार सरकार में होंगे इसकी गारंटी है। जिसके बाद वहां मौजूद हर एक शख्स मुस्करा उठा। 

'अठावले को राजनीति के उतार-चढ़ाव का अच्छे से पता है'
नितिन गडकरी ने राजद चीफ लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि, एक बार लालू ने रामविलास पासवान को "राजनीति के बहुत बड़े मौसम वैज्ञानिक" कहा था। यह उपमा बताती है कि आठवले को राजनीति के उतार-चढ़ाव का बहुत अच्छे से पता होता है। हालांकि बाद में गडकरी ने कह दिया कि, मैं मजाक कर रहा था। 
विज्ञापन


गडकरी ने आगे कहा कि,  मैं रामदास अठावले को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। उन्हें बेहतर जीवन और स्वस्थ जीवन मिले। मैं आप सभी की ओर से यह प्रार्थना करता हूं। मेरा मानना है कि उन्होंने दलितों और पीड़ित लोगों के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। बता दें कि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले मोदी सरकार में तीसरी बार मंत्री बने हैं।

महाराष्ट्र चुनाव में आरपीआई (ए) को 10-12 सीटें मिलनी चाहिए: आठवले
इससे पहले रामदास आठवले ने रविवार को कहा था कि सत्तारूढ़ महायुति में शामिल उनकी पार्टी आरपीआई (ए) को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 से 12 सीटों पर लड़ने का मौका मिलना चाहिए। नागपुर में आठवले ने कहा था कि आरपीआई (ए) अपने पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेगी और विदर्भ में तीन से चार सीटें मांगेगी, जिनमें उत्तर नागपुर, उमरेद (नागपुर), यवतमाल में उमरखेड़ और वाशिम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें