फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Gadkari: 'चुनावों में जाति पर बात नहीं होनी चाहिए...', जातिवादी राजनीति पर भड़के नितिन गडकरी

Sat, 21 Sep 2024 03:45 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

Nitin Gadkari on caste politics: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि, समाज में जाति, धर्म, ऊंच-नीच के आधार पर भेदभाव समाप्त होने चाहिए और सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित होनी चाहिए। 
विज्ञापन
केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी - फोटो : X/@nitin_gadkari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विपक्षी दल लगातार जाति जनगणना का मुद्दा उठा रहे हैं।  जाति को लेकर लगातार हो रही राजनीत पर अब केंद्रीय मंत्री और सीनियर बीजेपी नेता नितिन गडकरी ने बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने कहा कि,  कोई भी व्यक्ति अपनी जाति या धर्म से महान नहीं होता। व्यक्ति अपने गुणों से महान होता है। सभी का कल्याण होना चाहिए लेकिन चुनाव के दौरान जाति की बात नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जातियों को लेकर हो रही राजनीति पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि, मैं पिछले कई सालों से राजनीति कर रहा हूं और मैं सिर्फ समाज सेवा करता हूं। मैं राजनीति में अपने विचारों से कभी समझौता नहीं करता। लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग मुझसे मिलने आए थे। मैंने खुलकर कहा था कि कोई भी व्यक्ति अपनी जाति या धर्म से महान नहीं होता, व्यक्ति अपने गुणों से महान होता है। 

'चुनावों में जाति को ना लाएं'
गडकरी ने कहा कि, हमारे संतों ने हमें सिखाया है कि समाज में जाति, धर्म, ऊंच-नीच के आधार पर भेदभाव समाप्त होने चाहिए और सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित होनी चाहिए। इसलिए मैं किसी के दबाव में नहीं आता। सभी का कल्याण होना चाहिए लेकिन चुनाव के दौरान जाति की बात नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


लोग तुच्छ लाभ के लिए जाति का सहारा लेते हैं-गडकरी
वहीं संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम 'पालखी मार्ग' का निर्माण कार्य पूरा होने के असवर पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर की शिक्षाओं की उनके जीवन में बहुत बड़ी भूमिका है। वह काम के मामले में धर्म, जाति और पंथ का इस्तेमाल नहीं करने की कोशिश करते हैं। गडकरी ने कहा, वह उन लोगों की निंदा करते हैं जो तुच्छ लाभ के लिए जाति का सहारा लेते हैं।

पुणे के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि शहर में स्कूटर, कार और बसें इथेनॉल पर चलनी चाहिए क्योंकि यह यहाँ प्रदूषण को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। आने वाले दिनों में  विमानन ईंधन में भी इथेनॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें