फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एक ही परिवार के नौ लोगों के शव मिलने से हड़कंप, मौत की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jun 2022 04:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

महाराष्ट्र के सांगली में एक परिवार के नौ सदस्य मृत मिले हैं। एसपी सांगली ने इस घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।  घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
मृत मिले 9 लोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सांगली जिले में सोमवार को बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले के म्हैसल में एक ही परिवार के नौ सदस्य मृत अवस्था में अपने ही घर में मिले हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सांगली ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। 

विज्ञापन


जिले के एसपी दीक्षित गेदाम ने इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें एक घर में नौ लोगों के शव मिले हैं। तीन शव एक जगह और बाकी के छह शव घर के अलग-अलग हिस्सों में पाए गए हैं। आत्मह्त्या की आशंका पर उन्होंने कहा कि प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम अन्य एंगल से भी इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल पुलिस मौके पर है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 

वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने भी आत्महत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि संदेह है कि मृतकों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। वहीं इलाके में इस घटना के बाद तनाव व्याप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें