फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur: रक्षा बलों के लिए विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में धमाका, नौ की मौत; डिप्टी सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Sun, 17 Dec 2023 01:34 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Nagpur Factory Blast News : नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि नागपुर के बाजारगांव में सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद जुटी पुलिस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में बाजारगांव के पास सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में रविवार सुबह विस्फोट हो गया। धमाके में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए। अधिकारियों के अनुसार, धमाके के समय कंपनी के अंदर कुल 12 कर्मचारी मौजूद थे। विस्फोट कंपनी के एक कास्ट बूस्टर प्लांट में हुआ। इस हादसे को लेकर डिप्टी सीएम ने मुआवजे का एलान किया है।

विज्ञापन


नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि नागपुर के बाजारगांव में सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी में ब्लास्ट होने से 9 लोगों की मौत हो गई। यह धमाका सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुआ। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज नागपुर में सौर कंपनी में हुए धमाके में छह महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई। यह एक कंपनी है, जो रक्षा बलों के लिए ड्रोन और विस्फोटक बनाती है। नागपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लगातार हम संपर्क में हैं। इसके अलावा आईजी, एसपी और कलेक्टर मौके पर हैं। राज्य सरकार इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देगी।'

विज्ञापन


सौर उपकरण बनाने वाली कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष श्रीवास्तव ने कहा, 'घटना की सूचना सुबह करीब नौ बजे मिली।  नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।'
विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार, कोयला खनन विस्फोट में इस्तेमाल किए गए विस्फोटक कारखाने में बनाए जा रहे थे। इसी की पैकेजिंग चल रही थी, तभी धमाका हुआ है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें