फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: बंगाल के मालदा में दो वाहनों की भिड़ंत, छह की मौत; अरुणाचल प्रदेश की जेल से चार कैदी फरार

Sun, 18 Aug 2024 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/कोलकाता

सार

Updates: पश्चिम बंगाल के मालदा में दो वाहनों की सड़क भिड़ंत में जहां छह लोगों की मौत की खबर है। वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में बिना अनुमति के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल रैली निकालने पर एसडीपीआई के 50 से ज्यादा सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पढ़ें दिनभर की बड़ी की खबरें-
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गौर रेलवे स्टेशन के निकट एक वाहन (एसयूवी) के ट्रक से टकराने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


यह दुर्घटना शनिवार आधी रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर उस समय हुई जब वाहन जिले के कालियाचक से मालदा शहर आ रहा था। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकारियों और पुलिस ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से शवों को निकाला तथा दो अन्य घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग मालदा जिले के कालियाचक ब्लॉक के अलीपुर से थे।

ठाणे: एसडीपीआई के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
ठाणे जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के पचास से अधिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर बिना अनुमति के स्वतंत्रता दिवस पर मोटरसाइकिल रैली निकालने का आरोप है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 (लोकसेवक के आदेश की अवज्ञा) के साथ-साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोटरसाइकिल रैली मुंब्रा से कौसा के तआओपाली तक निकाली गई थी। उन्होंने पुलिस से अनुमति नहीं ली थी। 



असम: पुलिस को संदिग्ध वस्तु मिली, जांच के लिए एसआईटी का गठन
असम के विशेष पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने बताया कि उन्हें बम जैसे कुछ संदिग्ध सामान मिले हैं। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। हमारा मुख्य जिम्मेदारी राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना है। हमने एख समीक्षा बैठक की है और आगे के रास्ते के लिए मंथन किया है। जो कोई भी राज्य के लोगों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बंगलूरू: स्टंट से परेशान भीड़ ने फ्लाईओवर से फेंकी बाइक
बाइक पर स्टंट करते हुए रील शूट करने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की कवायद बंगलूरू में कुछ युवाओं को भारी पड़ गई। लोगों ने शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला के पास दो बाइकें फ्लाईओवर से नीचे फेंक दीं। ये घटना व्यस्त तुमकुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 अगस्त के आसपास घटी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाइक पर स्टंट करते हुए या कुछ अन्य कार्य करते हुए रील शूट करना एक चलन बन हुआ है। इसके चलते कर्नाटक में कई हादसों की खबरें सामने आ चुकी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बड़ी संख्या में फ्लाईओवर पर इकट्ठा हैं और स्टंट कर रहे बाइक सवारों पर चीख रहे हैं। इसके बाद दो बाइकों को फ्लाईओवर के ऊपर से नीचे फेंक देते हैं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश की जेल से चार कैदी फरार
अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले की जेल से रविवार तड़के चार कैदी फरार हो गए। नामसाई पुलिस अधीक्षक सांगे थिनले ने बताया कि सभी कैदी रात करीब 12.30 बजे जेल से फरार हुए। कैदियों की पहचान मिनेश्वर दिहिंगिया (37), गोपाल मुंडा (23), अर्जुन कंधा (27) और रॉबिन सुरीन (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कैदियों ने वेंटिलेटर की रॉड तोड़ ड्यूटी पर तैनात संतरी पर हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। नामसाई के एसडीपीओ जे मोलो ने बताया कि दिहिंगिया एनएससीएन(यू) का उग्रवादी था और उसे 2021 में महादेवपुर से गिरफ्तार किया गया था। मुंडा को दुष्कर्म, अर्जुन कंधा को अपहरण और सुरीन को हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल कैदियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें