फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: 'काफिर' अभियान विवाद को लेकर आमने-सामने माकपा और यूडीएफ, सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप

Sun, 18 Aug 2024 03:25 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने आरोप लगाया कि यूडीएफ को ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें प्रसारित करने का पहले से अनुभव है। मीडिया से बात करते हुए गोविंदन ने कहा कि यूडीएफ ने ही (लोकसभा) चुनावों के दौरान सांप्रदायिक और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए थे। 
विज्ञापन
माकपा नेता एमवी गोविंदन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'काफिर' अभियान विवाद को लेकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) द्वारा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अब सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन के घटक दल माकपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन पर पलटवार किया है। माकपा ने यूडीएफ पर वडकारा में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 'सांप्रदायिक और आपत्तिजनक वीडियो' प्रसारित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


माकपा ने यूडीएफ पर लगाए आरोप
माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने आरोप लगाया कि यूडीएफ को ऐसे वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्हें प्रसारित करने का पहले से अनुभव है। मीडिया से बात करते हुए गोविंदन ने कहा कि यूडीएफ ने ही (लोकसभा) चुनावों के दौरान सांप्रदायिक और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए थे। एलडीएफ ने इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

क्या है काफिर मामला
लोकसभा चुनाव के दौरान केरल की वडकारा लोकसभा सीट पर कांग्रेस के शफी परम्बिल और सीपीआईएम की केके शैलजा के बीच मुकाबला था। चुनाव में एक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ था। जिसमें शफी को मुस्लिम होने के नाते वोट देने की अपील की गई थी। वहीं सीपीआईएम उम्मीदवार केके शैलजा को काफिर (गैर मजहबी) बताया गया था। चुनाव में शफी परम्बिल को जीत मिली और अब वह सांसद हैं। स्क्रीनशॉट के वायरल होने के बाद एलडीएफ और यूडीएफ में बयानबाजी शुरू हो गई। एलडीएफ ने यहां यूडीएफ पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया। वहीं यूडीएफ ने कहा कि यह स्क्रीनशॉट खुद एलडीएफ ने वायरल किया है ताकि मतदाताओं का ध्रुवीकरण हो सके। इस मामले में पुलिस में शिकायत भी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें