फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

News Updates: महाराष्ट्र में NCP-SP नेता माणिकराव सोनवलकर BJP में शामिल; असम में सड़क हादसा, छह लोगों की मौत

Mon, 12 Aug 2024 07:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूज अपडेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक अनियंत्रित एसयूवी की चपेट में आने से छह कांवड़ियों की जान चली गई। दुर्घटना बागडोगरा के पास मुनि टी एस्टेट में उस वक्त हुई, जब कांवड़िये जंगलीबाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। कार उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसा इनता भयानक था कि सभी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अनियंत्रित होकर पलट गई और नोनजुली में जा गिरी। इससे उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। सूत्रों के मुताबिक, हादसे के बाद कार में सवार सभी फरार हो गए। 
विज्ञापन

NCP-SP नेता माणिकराव सोनवलकर BJP में शामिल
महाराष्ट्र में राकांपा-एसपी नेता माणिकराव सोनवलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में सोनवलकर ने पार्टी का दामन थामा।

असम: कोकराझार में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

असम के कोकराझार जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले श्रद्धालुओं को टक्कर मारी और इसके बाद दो कारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कोकराझार जिले के कछुगांव स्थित महामाया मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक एक वाहन से टकरा गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस बीच उसने बिशमुरी के पास एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

असम में हैंड-ग्रेनेड समेत कई हथियार बरामद

असम के सोनितपुर जिले में ढेकियाजुली पीएस के अंतर्गत ग्राम बिलासीगुड़ी-बतासीपुर से चीनी मूल के पांच हैंड ग्रेनेड, पांच हाथ से बने ग्रेनेड, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच डेटोनेटर बनामद किए गए। असम के डीजीपी जीपी सिंह ने इसकी जानकारी दी। 

कोच्चि एयरपोर्ट में यात्री से आठ सोने की चेन बरामद

दुबई से होते हुए दोहा से कोच्चि पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। उसके जूतों के सोल के अंदर से आठ सोने की चेन बरामद की ई। इन चेन का वजन 466.5 ग्राम था।

झारखंड में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोपीपुर गांव में एक आवारा कुत्ते ने एक नवजात को नोच-नोचकर मार डाला। एक पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छह माह की बच्ची को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। यह घटना रविवार की है, जब बच्ची की मां कुछ काम से बाहर गई थी। इस बीच आवारा कुत्तों ने बच्ची को कुछ दूर तक घसीटा और नोच डाला

महाराष्ट्र: बस-ट्रक की टक्कर में सात लोग घायल

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्री राजमार्ग पर राज्य परिवहन की बस और एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस का चालक, पांच यात्री और ट्रक का सह चालक शामिल हैं।  
 
विज्ञापन

कर्नाटक: अवैध होर्डिंग की समस्या से निपटने के लिए नए उप-कानूनों को मंजूरी

असम के कोकराझार जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले श्रद्धालुओं को टक्कर मारी और इसके बाद दो कारों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि कोकराझार जिले के कछुगांव स्थित महामाया मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक एक वाहन से टकरा गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। इस बीच उसने बिशमुरी के पास एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें