फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: 'रोहित अगले दो साल खेल सकते हैं', हरभजन सिंह ने दिया बड़ा बयान; कोहली के खेलने को लेकर कही ये बात

Mon, 12 Aug 2024 06:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरभजन का मानना है कि कोहली अपनी फिटनेस के कारण अगले पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं, जबकि रोहित अगले साल तक आराम से खेलने जारी रख सकते हैं।
विज्ञापन
कोहली और रोहित - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जून में टी20 विश्व कप की खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से ही इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के करियर को लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। अब टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी इसे लेकर अपनी राय रखी है। हरभजन का मानना है कि कोहली अपनी फिटनेस के कारण अगले पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं, जबकि रोहित अगले साल तक आराम से खेलने जारी रख सकते हैं। 
विज्ञापन

'फिटनेस के मामले में कोहली किसी को भी टक्कर दे सकते हैं'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट लेने वाले हरभजन ने से कहा, रोहित आसानी से दो साल और खेल सकते हैं। आप विराट कोहली की फिटनेस की तुलना किसी और से नहीं कर सकते हैं। आप उन्हें आसानी से पांच साल तक खेलते हुए देख सकते हैं। वह शायद टीम में सबसे फिट खिलाड़ी हैं। आप किसी भी 19 साल के युवा को फिटनेस के मामले में विराट को टक्कर देने के लिए कह सकते हैं और विराट उसे हरा देंगे। वह इतने फिट हैं। मेरा मानना है कि विराट और रोहित में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और यह पूरी तरह उन पर निर्भर है कि वे कब तक खेलना चाहते हैं। ये दोनों अगर फिट रहे और अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में योगदान देते रहे तो उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए।

'टेस्ट में भारत को रोहित-कोहली की जरूरत'
हरभजन का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा प्रारूप है जहां टीम को इन दोनों की जरूरत होगी। उन्होंने कहा, लाल गेंद प्रारूप में आपको वास्तव में इन दोनों खिलाड़ियों की ज़रूरत है। आपको सभी प्रारूपों में अनुभव की आवश्यकता है चाहे वह सीमित ओवरों का क्रिकेट हो या टेस्ट क्रिकेट। आपको आने वाली प्रतिभा को निखारने के लिए अनुभवी क्रिकेटरों की जरूरत है।

हरभजन ने साथ ही यह भी कहा कि अगर कोई खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो उसे टीम से बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'चयनकर्ताओं को यह देखने की जरूरत है कि कौन सा खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। उसे टीम से बाहर किया जाना चाहिए, चाहे वह सीनियर हो या जूनियर।' हरभजन का मानना है कि युवाओं में सीनियर खिलाड़ियों की तुलना में कहीं अधिक भूख है क्योंकि उन्हें खुद को स्थापित करना है। हरभजन ने कहा, मैं हमेशा मानता हूं कि युवाओं में सीनियर खिलाड़ियों की तुलना में कहीं अधिक जोश और जज्बा होता है। अगर आप 15 साल तक खेलते हैं तो आपकी भूख थोड़ी कम हो जाती है। रियान पराग को मौके मिल रहे हैं और जिस तरह से यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल खेल रहे हैं, यह देखकर बहुत अच्छा लगा।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ मिली पर क्या बोले भज्जी?
हरभजन ने इस मौके पर श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में मिली 0-2 की हार को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा, आप कुछ मैच जीतते है तो कुछ हारते भी है। यह खेल है, हर टीम को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। मैं इसमें श्रीलंका को श्रेय देना चाहूंगा वे भारत से अच्छा खेले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें