तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्षके. अन्नामलाई की एन मन एन एक्कल पदयात्रा जारी है।
कोलकाता के कादापाड़ा इलाले में एक जूट मील में भीषण आग लग गई। यह हादसा मंगलवार की सुबह 8:10 बजे घटी। आग की खबर पाकर दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के लगभग 30 लाख मनरेगा श्रमिकों के बकाया का भुगतान करना शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ मंत्री ने इसकी जानकारी दी है। राज्य सरकार ने सोमवार को मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में 2,700 करोड़ रुपये की बकाया राशि ट्रांसफर करना शुरू कर दिया।
केंद्र की तरफ से यह बकाया मार्च 2022 से लंबित है। राज्य पंचायत मंत्री प्रदीप मजूमदार ने कहा, "कल बड़ी संख्या में सफलतापूर्वक बकाया राशी का भुगतान किया गया। इस दौरान बैंक की तरफ से टेक्निकल समस्याओं के कारण कुछ भुगतान असफल रहे। उम्मीद है कि बचे हुए रकम का ट्रांसफर आज हो जाएगा।" उन्होंने बताया कि 30 लाख मनरेगा श्रमिकों को उचित राशि मिलेगी। उनमें से ज्यादातर दक्षिण 24 परगना से ताल्लुक रखते हैं।
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बसावराज पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उम्मीद की जा रही है कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
कोई भी व्यक्ति या निजी संस्था अब खुले जंगलों और झाड़ियों वाली भूमि, बंजर भूमि और जलग्रहण क्षेत्रों सहित अनुपयोगी भूमि पर पौधरोपण कर सकती है और हरित क्रेडिट अर्जित कर सकती है। इसका व्यापार किया जा सकता है और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए काम किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दे सकती है।
महाराष्ट्र: डीजीपी रश्मि शुक्ला का कार्यकाल दो साल बढ़ा
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि शुक्ला का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ा दिया। गृह विभाग की ओर से कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आदेश जारी किया गया था। इस विस्तार के साथ ही शुक्ला अब 3 जनवरी, 2026 को सेवा से सेवानिवृत्त होंगी। इससे पहले वह इस साल जून में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने महाराष्ट्र के डीजीपी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया है। महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने जनवरी की शुरुआत में डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था।
मणिपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अपहरण
मैतेई कार्यकर्ता संगठन अरामबाई तेंगगोल ने मंगलवार शाम मणिपुर के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का अपहरण कर लिया। पुलिस तुरंत हरकत में आई कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें छुड़ा लिया गया।
मणिपुर पुलिस के ऑपरेशंस सेल में तैनात एएसपी अमित कुमार को अरामबाई तेंगगोल सदस्यों के एक समूह ने वांगखेई में उनके आवास से उठाया। गोलियों की आवाज से घबराए अधिकारी के पिता ने अपने बेटे से संपर्क किया जो एक छोटी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। लेकिन पुलिस बल अपहरण को रोकने में नाकाम रही क्योंकि कार्यकर्ता सदस्य कुमार को लेकर भाग निकले। इसके बाद मणिपुर पुलिस ने मोर्चा संभाला और सफलतापूर्वक कुमार को कुछ ही घंटों में बचा लिया।