फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: सोशल मीडिया पर पहले की दोस्ती फिर किया 16 साल की बच्ची का दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 05:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बिशालगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी अधिकारी शेउली दास ने बताया कि लड़की 27 अप्रैल को जिले के एक सुदूर गांव में आरोपियों में से एक के घर गई थी, जहां आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एक आरोपी गिरफ्तार (प्रतिकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 16 वर्षीय एक लड़की से दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। बच्ची आरोपियों से सोशल मीडिया पर मिली थी। पुलिस ने बताया कि लड़की की मार्च में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोनों से दोस्ती हुई थी। 

विज्ञापन


माता-पिता के पूछने पर बताई आपबीती
बिशालगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी अधिकारी शेउली दास ने बताया कि वह 27 अप्रैल को जिले के एक सुदूर गांव में आरोपियों में से एक के घर गई थी, जहां आरोपियों ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। अगली सुबह जब वह घर वापस आई तो माता-पिता को कुछ अखरा। माता-पिता के कई बार पूछने पर लड़की ने पूरी घटना बताई।  पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। दास ने कहा, 'हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को एक अदालत ने उसे दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हम अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।'
 

केरल में मेट्रो के खंभे से टकराया ट्रक, दो लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में अलुवा के पास एक कंटेनर मेट्रो के खंभे से टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर ट्रक के चालक और उसके सहयोगी की मौत हो गई। घटना गुरुवार तड़के की है। अलुवा पूर्व पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना देर रात दो बजे हुई। ट्रक में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

त्रिपुरा में बस हादसा, एक यात्री की मौत, छह घायल
त्रिपुरा से गुवाहाटी आ रही एक बस देर रात दिमा हसाओ जिले के डिटोकचेर्रा में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। घायलों का इलाज सिलचर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है बाकी यात्रियों को हरंगाजाओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत कार्यलय में गोलीबारी, दो लोग घायल
पश्चिम बंगाल के हावड़ा के डोमजूर में ग्राम पंचायत कार्यालय पर 3-4 बदमाशों ने गोलीबारी की। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। डीसीपी साउथ बिस्वजीत महतो का कहना है कि गोलीबारी के समय पंचायत प्रधान कार्यालय में मौजूद थे और वह खुद को बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें