फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुए नए विमान, समूह ने एयरबस को 85 और विमानों का दिया ऑर्डर

Thu, 10 Oct 2024 09:03 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि एयरबस को दिए गए 85 विमानों के ऑर्डर में 75 संकरे आकार वाले ए320 शृंखला के विमान हैं जबकि 10 चौड़े आकार वाले ए350 विमान हैं। यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने बुधवार को कहा था कि उसे इस साल सितंबर तक 667 विमानों के लिए ऑर्डर मिले हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने परिचालन विस्तार की योजनाओं को देखते हुए एयरबस को 85  नए विमानों का ऑर्डर दिया है । इस ऑर्डर में 10 ए350 विमान भी शामिल हैं।  हालांकि इस घटनाक्रम पर एयर इंडिया और एयरबस की तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं आई है। यह खबर ऐसे समय सामने आई है, जब टाटा ट्रस्ट के चैयरमैन रतन टाटा की कल मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि एयरबस को दिए गए 85 विमानों के ऑर्डर में 75 संकरे आकार वाले ए320 शृंखला के विमान हैं जबकि 10 चौड़े आकार वाले ए350 विमान हैं। यूरोपीय विमान विनिर्माता एयरबस ने बुधवार को कहा था कि उसे इस साल सितंबर तक 667 विमानों के लिए ऑर्डर मिले हैं। उसे इनमें से एक ऑर्डर पांच सितंबर को 85 विमानों के लिए मिला था लेकिन उसने एयरलाइन का नाम उजागर नहीं किया था।

सूत्रों के मुताबिक, बोइंग को 85 विमानों का यह ऑर्डर एयर इंडिया ने ही दिया है। एयर इंडिया ने फरवरी, 2023 में एयरबस और बोइंग को कुल 470 विमानों के ऑर्डर दिए थे। एयरलाइन ने एयरबस से 250 विमानों की खरीद के ऑर्डर देते हुए कहा था कि उसके पास और विमान खरीदने का विकल्प भी होगा। एयर इंडिया ने 85 और विमानों का ऑर्डर देकर इस विकल्प का इस्तेमाल किया है। जनवरी, 2022 में सरकार से एयर इंडिया का नियंत्रण अपने हाथों में लेने के बाद से ही टाटा समूह इसके परिचालन के विस्तार एवं पुनर्गठन की कोशिशों में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें