फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयानबाजी: मणिशंकर अय्यर के आरोपों पर नवीन जिंदल का पलटवार, कहा- गुलाम को तो हमेशा गुलाम ही दिखेगा

Tue, 23 Nov 2021 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को विवादित बयान देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका जैसे देशों के आगे गुलाम की तरह व्यवहार कर रही है। वहीं, इस पर पलटवार करते हुए नवीन जिंदल ने कहा है कि गुलाम को हमेशा गुलाम ही दिखेगा।
विज्ञापन
मणिशंकर अय्यर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने मंगलवार को एक विवादित टिप्पणी कर दी जिसे लेकर नवीन कुमार जिंदल ने उन्हें निशाने पर लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अय्यर ने कहा कि पिछले सात वर्षों से हमने देखा है कि गुट निरपेक्षता और शांति को लेकर कोई बात नहीं हुई है। हम इस तरह व्यवहार कर रहे हैं मानों अमेरिका के गुलाम हों, हम चीन से सुरक्षा के लिए भीख मांग रहे हैं। 2014 के बाद रूस के साथ हमारे संबंध बहुत खराब हुए हैं। 

विज्ञापन


वहीं, अय्यर के इस बयान पर  भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने पलटवार किया है। उन्होंने कू एप पर अपने आधिकारिक अकाउंट से अय्यर को गुलामी की मानसिकता रखने वाला शख्स करार दिया। जिंदल ने लिखा, 'हमेशा से गुलामी करके रोटी खाने वाला मणिशंकर अय्यर कह रहा है कि 2014 के बाद देश अमेरिका का गुलाम हो गया है। गुलाम को तो हमेशा गुलाम ही दिखेगा।' केंद्र की विदेश नीति को लेकर विपक्षी दल लंबे समय से सवाल उठाते आ रहे हैं। 

Koo App

हमेशा से गुलामी करके रोटी खाने वाला मणिशंकर अय्यर कह रहा है की 2014 के बाद देश अमेरिका का गुलाम हो गया है।। गुलाम को तो हमेशा गुलाम ही दिखेगा।।

- Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) 23 Nov 2021

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें