फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं: नटवर सिंह ने सीडब्ल्यूसी की बैठक को बताया दिखावा, बोले- 21 साल से सोनिया गांधी ही पार्टी की बॉस

Sun, 17 Oct 2021 04:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपिल सिब्बल और गुलाम नबी आजाद जैसे असंतुष्ट खेमे के नेताओं की मांग पर 16 अक्तूबर को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। बैठक में सोनिया गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के साथ-साथ पार्टी के असंतुष्ट नेताओं पर भी जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
नटवर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता ने सोनिया गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने सीडब्लूसी की बैठक को औपचारिकता बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी पिछले 21 साल से पार्टी की सर्वेसर्वा हैं। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक से पहले बयानबाजी करने और आरोप लगाने वाले नेता मीटिंग में चुप रहे, इसलिए बैठक का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया। उन्होंने कहा कि पार्टी की हालत इन दिनों जैसी है, उस हिसाब से आने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी कुछ खास प्रदर्शन करती नहीं दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन





समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नटवर सिंह ने कहा कि पार्टी को मिलकर काम करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो पार्टी के लिए अच्छा नहीं होगा। ऐसे में कांग्रेस राजनीति में भाजपा से काफी पीछे रह जाएगी। आने वाले दिनों में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि वैसे भी मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस पार्टी एक से अधिक राज्यों में अपनी जीत दर्ज करेगी क्योंकि उसका कोई संगठन नहीं है। हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस वक्त कोई अन्य पार्टी नहीं है, जो विपक्ष का रोल अदा कर सके।

इस बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि जी-23 अलग गुट नहीं है। पार्टी आलाकमान को या तो समूह की मांगों पर विचार करना चाहिए या उन्हें खारिज कर देना चाहिए। जी-23 में से एक दीक्षित ने कहा कि समूह के सदस्यों की पार्टी में सुधार लाने की कुछ मांगें हैं। ये मांगें अभी भी कायम हैं। कोई पार्टी के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष के सवाल पर दीक्षित बोले कि सोनिया गांधी ने कहा कि वह पूर्णकालिक अध्यक्ष हैं इसलिए हमें अब पता चला है कि पार्टी का एक पूर्णकालिक अध्यक्ष है।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार को हुई थी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 23 नेताओं के समूह (जी-23) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा था कि मीडिया के माध्यम से उनसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है और वह खुलेपन की सराहना करती हैं, लेकिन मीडिया के माध्यम से मुझसे बात करने की कोई जरूरत नहीं है। आइए हम सभी एक स्वतंत्र और ईमानदार चर्चा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें