फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वाड समिट: बैठक में उठा यूक्रेन का मुद्दा, पीएम मोदी बोले- बातचीत और कूटनीति के जरिए निकाला जाए हल

Thu, 03 Mar 2022 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि क्वाड को भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने मूल उद्देश्य पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस वर्चुअल समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन


बैठक में यूक्रेन मसले पर भी चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए हर मुद्दे का समाधान किया जा सकता है। ऐसे में हमें हिंसा का रास्ता छोड़कर बातचीत और कूटनीति के जरिए संकट को खत्म करना चाहिए।

बैठक में सितंबर 2021 में हुए क्वाड शिखर सम्मेलन में तय मुद्दों की समीक्षा की गई। इस दौरान चारों देशों के नेताओं ने इस साल के अंत में जापान में होने वाले शिखर सम्मेलन से पहले ठोस परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से काम किया जाए और आपसी सहयोग में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देते हुए कहा कि क्वाड को भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के अपने मूल उद्देश्य पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने मानवीय और आपदा राहत, ऋण स्थिरता, आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ ऊर्जा, कनेक्टिविटी और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के ठोस और व्यावहारिक कदम उठाने की अपील की।

मीटिंग के दौरान नेताओं ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इसमें दक्षिण पूर्व एशिया, हिंद महासागर क्षेत्र और प्रशांत द्वीप समूह की स्थिति पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतर्राष्ट्रीय कानून और संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्व को दोहराया। नेताओं ने आपसी सहयोग बनाए रखने और जापान में आगामी नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए एक महत्वाकांक्षी एजेंडे की दिशा में काम करने पर हामी भरी।

व्हाइट हाउस ने क्वाड लीडर्स का एक संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि क्वाड नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और मानवीय संकट पर चर्चा की और इसके व्यापक प्रभावों का आकलन किया। वे नई मानवीय सहायता और आपदा राहत तंत्र के लिए खड़े होने पर सहमत हुए। साथ ही क्वाड लीडर्स आने वाले महीनों में टोक्यो में व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए सहमत हुए।

विज्ञापन

भारत-अमेरिकी मित्रता के लिए मोदी का आभारी : सीनेटर मर्फी
इधर, इस बीच अमेरिकी सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है। दरअसल, अमेरिका के प्रभावशाली सांसद क्रिस मर्फी ने कहा है कि उनका देश भारत और अमेरिका की मित्रता को गहरा करने के लिए भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है। पूव-दक्षिण एशिया, मध्य एशिया और आतंकवाद विरोधी मामलों के लिए सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति के अध्यक्ष मर्फी ने कहा, भारत-अमेरिकी रिश्ते निस्संदेह पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे और हमारी गहरी होती मित्रता के लिए अमेरिका भारत और प्रधानमंत्री मोदी का आभारी है।

दोनों देशों के रिश्तों पर सीनेट की सुनवाई में मर्फी ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध एक अच्छे कारण के लिए मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत पहले ही दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और पिछले साल यह दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्था था। मर्फी ने कहा कि भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें