फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Corona: मुंबई में कोरोना बेकाबू, रोजाना मामले आठ हजार के पार, महाराष्ट्र में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले

Sun, 02 Jan 2022 07:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में सक्रिय मामलों की संख्या 29,819 है। यहां शनिवार को कोरोना के 6,347 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। इसके मुकाबले रविवार को रोजाना केसों में 27 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में कोरोना के मामले बेकाबू हो गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,063 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 578 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यहां फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 29,819 है। यहां शनिवार को कोरोना के 6,347 मामले रिकॉर्ड किए गए थे। इसके मुकाबले रविवार को रोजाना केसों में 27 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बताया कि शहर में संक्रमण के कारण रविवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई और 89 प्रतिशत मरीजों में लक्षण नहीं देखे गए।

विज्ञापन




महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 11,877 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,069 लोग और 9 मौतें दर्ज़ की गई। सक्रिय मामले 42,024 हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 50 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के अब तक कुल 510 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन




राज्य में आए ओमिक्रॉन के 50 मामलों में से 36 पुणे महानगरपालिका इलाकों, आठ पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका, दो-दो मामले पुणे ग्रामीण और सांगली तथा एक-एक मामला मुंबई और ठाणे से सामने आया। राज्य में अभी तक ओमिक्रॉन के 510 मामलों में से 193 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

शाहिद जमीन ने ओमिक्रॉन के लिए चेताया
महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी के उस दावे को विशेषज्ञों ने गलत ठहराया है, जिसमें दावा किया था कि ओमिक्रॉन एक प्राकृतिक टीके के तौर पर काम करेगा और यह महामारी के खात्मे की ओर बढ़ने में कारगर साबित हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह धारणा गैर-जिम्मेदार लोगों द्वारा फैलाई जा रही है। इससे लोग कोरोना प्रोटोकाल के प्रति लापरवाही बरतना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


भारतीय सार्सकोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टिया के सलाहकार समूह के पूर्व प्रमुख शाहिद जमील ने कहा कि जो लोग इसकी वकालत करते हैं, वे कोरोना की गंभीरता को ध्यान में नहीं रखते। खास तौर पर उस वैरिएंट के बारे जिसे बहुत कम समझा गया है। भारत में लोगों को एक ऐसे वायरस के संपर्क में आने देना, जिसके बारे में बहुत कम जानकारी है। किसी भी लिहाज से यह अच्छी बात नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें