फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: शख्स को लोहे की रॉड से पीटा फिर कचरा खिलाया, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Sun, 01 Aug 2021 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक व्यक्ति को लोहे की रॉड से पीटने और फिर कूड़ेदान से कचरा खाने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारपीट और जबरन कचरा खिलाने की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिछले महीने की है। अपराध शाखा की दसवीं इकाई ने एक आरोपी अब्दुल खालिद मलिक शेख (47) को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शेख एक हिस्ट्रीशीटर है, जिसे पहले दो बार जिलाबदर किया जा चुका है और अब इस घटना में मेघवाड़ी पुलिस ने उस पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि अब्दुल खालिक मलिक शेख का सहयोगी फहीद जाहिद अली शेख (20) फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता और आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं और इस घटना के पीछे का कारण आरोपियों और पीड़ित के बीच चल रहा एक पुराना विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें