फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: अधीर रंजन ने की ओम बिरला से मुलाकात, हंगामा करने वाले सांसदों का नहीं होगा निलंबन!

Thu, 29 Jul 2021 12:42 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली

सार

  • लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की
  • अध्यक्ष से सांसदों को निलंबित न करने का आग्रह किया 
  • कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल निलंबन नहीं किया जाएगा
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद के मानसून सत्र के आठवें दिन बुधवार को भी विपक्षी दलों ने हंगामा जारी रखा। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है कि लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। उन्होंने अध्यक्ष से सांसदों को निलंबित न करने का आग्रह किया और उन्हें बताया कि सांसद लोगों की चिंता की बात उठा रहे हैं और सरकार विपक्षी सांसदों की नहीं सुन रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आश्वासन दिया है कि फिलहाल निलंबन नहीं किया जाएगा।

 



बता दें कि पेगासस जासूसी कांड, कोरोना त्रासदी के मुद्दे पर विपक्ष के तेवर तीखे रहे। कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार को घेरने और दबाव बनाने की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं ने पेगासस के मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस भी दिया।

विज्ञापन


विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के प्रति अभद्र व्यवहार प्रदर्शित करने और कागज के टुकड़े फेंकने के लिए कुछ सांसदों को निलंबित किया जा सकता है। इन सांसदों में गुरजीत सिंह औजला, टीएन प्रथपन, मनिकम टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, हिबी ईडन, ज्योतिमणि सेन्निमलई, सप्तगिरि शंकर उलाका, वी वैथिलिंगम और एएम आरिफ के नाम शामिल हैं। 

लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने पर्चें फाड़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक बार फिर खेला होबे के नारे लगे। लोकसभा में भारी हंगामे के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को आईटी कमेटी के चेयरमैन पद से हटाने की मांग की। उन्होंने शशि थरूर पर मनमानी का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जब तक थरूर नहीं हटाए जाते तब तक हम बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। 

राहुल गांधी बोले- जासूसी कांड पर समझौता नहीं
पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इस मामले पर विपक्ष दलों के नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांग रहे हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि विपक्ष ना तो सदन चलने देना चाहता है और ना ही चर्चा करना चाहता है। विपक्ष दलों की बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। इसको लेकर 14 दलों की ओर से नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर बंटा हुआ था, लेकिन इस बैठक के बाद पेगासस जासूसी के मुद्दे पर पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें