फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिग केस: ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए मंत्री अनिल परब, मांगी 14 दिनों की मोहलत

Wed, 01 Sep 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई

सार

  • रविवार को ईडी ने मंत्री परब को मनी लॉन्ड्रिग मामले में समन भेजकर मंगलवार को पेश होने को कहा था
विज्ञापन
शिवसेना नेता अनिल परब - फोटो : facebook.com/AnilDattatrayParab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने अपनी पूर्व निर्धारित व्यस्तताओं का हवाला देते हुए एजेंसी से 14 दिनों की मोहलत मांगी है।

विज्ञापन


मनी लॉन्ड्रिग मामले में भेजा था समन
ईडी ने रविवार को मंत्री परब को मनी लॉन्ड्रिग मामले में समन भेजा था और उन्हें मंगलवार को पेश होने को कहा था। एजेंसी की ओर से समन एक वायरल वीडियो क्लिप सामने आने के कुछ दिनों बाद आया है जिसमें परब को पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को बिना देर किए गिरफ्तार करने का आदेश देते देखा जा सकता है।

महाराष्ट्र भाजपा विधायक आशीष शेलार ने भी परब पर राणे की गिरफ्तारी का आरोप लगाया था और गिरफ्तारी और कार्रवाई की पूरी प्रक्रिया की सीबीआई जांच की मांग की थी। ईडी के समन पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि चूंकि राणे कि गिरफ्तारी रत्नागिरी में हुई इसलिए इसकी उम्मीद पहले से ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें