फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Worli Hit and Run case: आरोपी मिहिर और ड्राइवर को आमने-सामने बिठाकर की गई पूछताछ; हादसे का हुआ नाट्य रूपांतरण

Thu, 11 Jul 2024 12:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मिहिर शाह और उसके ड्राइवर बिदावत ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि दोपहिया वाहन से टकराने के बाद महिला कार के नीचे फंस गई थी।
विज्ञापन
BMW Hit & Run Case - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में हर दिन नए पहलू सामने आ रहे हैं। पुलिस ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए 23 साल के आरोपी मिहिर शाह और उसके ड्राइवर राजरिशी बिदावत को आमने-सामने बैठाया और पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। शाह ने कबूल किया कि दोपहिया वाहन को टक्कर मारने के बाद उसने अपने ड्राइवर के साथ सीट बदल ली थी। इतना ही नहीं, पुलिस ने आरोपी की मौजूदगी में घटनास्थल पर पूरे हादसे का नाट्य रूपांतरण किया। 

विज्ञापन


शाह को गलती का अहसास
मिहिर शाह और उसके ड्राइवर बिदावत ने दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि दोपहिया वाहन से टकराने के बाद महिला कार के नीचे फंस गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। वहीं, शाह ने अफसोस जताते हुए कहा कि उसने जो किया, उसका पश्चाताप कर रहा है। 

पुलिस की जांच में खुलासा
आपको बता दें कि तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने मुंबई के वर्ली इलाके में कावेरी नखवा नामक महिला को कुचल दिया था। कार ने महिला को करीब दो किलोमीटर तक घसीटा था। इस हादसे में उनके पति प्रदीप नखवा भी घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद, मिहिर दो दिनों से अधिक समय तक लापता था। वह उसी बीएमडब्ल्यू कार से बांद्रा के कला नगर इलाके में गया था।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस ने मिहिर के ड्राइवर राजरिशी बिदावत को भी गिरफ्तार कर लिया था, जो कार में सवारी के दौरान उसके साथ था। बाद में, मिहिर ने अपने पिता राजेश शाह को फोन किया और घटना के बारे में बताया। इसके बाद, राजेश ने अपने बेटे को शहर छोड़ने को कहा और उससे कहा कि राजरिशी दुर्घटना की जिम्मेदारी ले लेगा। अपने पिता से बातचीत के बाद मिहिर इधर-उधर छिपने लगा।

इस पूरे हादसे से पहले, शनिवार रात मिहिर शाह और उसके दोस्त बार गए थे। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि बार के कर्मचारियों ने मिहिर को शराब दी थी। वहीं बार प्रबंधन ने शाह पर नकली पहचान पत्र दिखाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें