फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Woman Beaten In Public: मेघालय में एक महिला से अभद्रता, कुछ लोगों ने सरेआम लाठी-डंडों से पीटा; पांच गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 08:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की दलील है कि महिला का विवाहेत्तर संबंध था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर राज्य में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली हरकत को अंजाम दिया गया है। इस बार मेघालय में एक महिला के साथ अभद्रता की गई है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसे विवाहेतर संबंध होने के संदेह में सरेआम पीटा। उस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। 

विज्ञापन


वायरल हो रहा वीडियो
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो घटना वेस्ट गारो हिल्स के दादेंग्रे की बताई जा रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला को सार्वजनिक रूप से बुरी तरह पीटा जा रहा है। वीडियो में आसपास खड़े कई पुरुष और महिलाएं मूकदर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज की पारी
पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की दलील है कि महिला का विवाहेत्तर संबंध था।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण समिति ने लिया संज्ञान
इस बीच, मेघालय विधानसभा की महिला सशक्तिकरण समिति की अध्यक्ष सुतंगा सैपुंग विधायक सांता मैरी शायला ने घटना का संज्ञान लिया और पुलिस से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि वह मेघालय के सभी 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों से महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह के अपराध के प्रति सतर्क रहने को कहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें