फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: हिंसा के बीच सीएम बीरेन सिंह का बड़ा एलान, आज से जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू

Sat, 23 Sep 2023 12:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने आज से यानी की 23 सिंतरबर से राज्य में जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
Biren Singh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आम जनता को एक बड़ी राहत दी है। सीएम सिंह ने आज से यानी की 23 सिंतरबर जनता के लिए इंटरनेट सेवाएं शुरू करने का एलान किया है। राज्य में हिंसा शुरू होने के बाद लगभग पांच महीने से ही इंटरनेट सेवाएं बंद थी। 
विज्ञापन


मणिपुर में तीन मई से हिंसा शुरू हुई थी, जिसके बाद से राज्य में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। हिंसा को देखते हुए पहले महज पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी, लेकिन बाद में फिर इसे पांच दिन और बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री के टीम के एक सदस्य ने मीडिया को बताया कि यह निर्णय संबंधित टीमों को भेज दिया गया है और अब कुछ ही घंटों में राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू हो जाएगी। 

मोबइल इंटरनेट सेवाएं लगातार चाढ़े चार महीने से प्रतिबंधित हैं। वहीं 25 जुलाई को एक सरकारी आदेश के बाद ब्रॉडबैंड सेवाओं को सशर्त रूप से बहाल कर दिया गया था। पिछले महीने मणिपुर उच्च न्यायालय ने भी राज्य सरकार को अलग-अलग मामलों के आधार पर चरणबद्ध तरीकों से मोबाइल नंबरों को सूचीबद्ध करके मोबाइल इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें