फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: उपद्रवियों ने तेल के दो टैंकरों को बनाया निशाना, एक चालक को मारी गोली; चुराचांदपुर ASP का किया तबादला

Wed, 17 Apr 2024 06:56 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच राज्य सरकार ने चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक शिवानंद सुर्वे का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में 15 अप्रैल को आदेश जारी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के तमेंगलोंग जिले में मंगलवार को हथियारबंद लोगों ने ईंधन टैंकरों को निशाना बनाया और एक चालक को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि इंफाल को सिलचर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर केइमी गांव के पास इस गोलीबारी में कम से कम दो ईंधन टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। गोलीबारी करने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


टैंकरों में गोली लगने के बाद सारा तेल सड़क पर बिखर गया। वहीं, इंफाल घाटी में पेट्रोल पंपों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। दहश्त के कारण लोग अधिक मात्रा में ईंधन खरीदते दिखाई दिए।  

मणिपुर सरकार ने चुराचांदपुर के एएसपी का किया तबादला
मणिपुर में चुनावी सरगर्मियों के बीच राज्य सरकार ने चुराचांदपुर के पुलिस अधीक्षक शिवानंद सुर्वे का तबादला कर दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में 15 अप्रैल को आदेश जारी किया। सुर्वे ने एक वीडियो में हथियारबंद बदमाशों के साथ दिखने वाले एक हेड कांस्टेबल सियामलालपॉल को फरवरी में निलंबित कर दिया था, जिसके बाद चुराचांदपुर में हिंसा भड़क गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को भी हुई थी गोलीबारी
हाल ही में शनिवार को मणिपुर के इंफाल के पूर्वी इलाके में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। मामला पूर्वी इलाके में कांगपोकली जिले की सीमा के पास का है। एक अज्ञात समूह और गांव के स्वयं सेवकों के बीच गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही राज्य सुरक्षा दल और केंद्रीय बल को भेजा गया था। उन्होंने पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें