शनिवार को मणिपुर के इंफाल के पूर्वी इलाके में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
शनिवार को मणिपुर के इंफाल के पूर्वी इलाके में दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
इंफाल के पूर्वी इलाके में कांगपोकली जिले की सीमा के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। एक अज्ञात समूह और गांव के स्वयं सेवकों के बीच गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही राज्य सुरक्षा दल और केंद्रीय बल को भेजा गया था। उन्होंने पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। गोलीबारी में मरे दोनों लोगों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस भी अज्ञात दल को ढूंढ रहा है।
एक दिन पहले भी हुई थी घटना
टेंग्नौपाल जिले में एक दिन पहले इसी तरह की घटना देखने मिली थी। एक अज्ञात समूह और ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी हुई थी। इस गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया था।