फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Blasts: शख्स ने धमाकों की जिम्मेदारी ली, वीडियो पोस्ट किया; बोला- संगठन की शिक्षाएं देश के लिए सही नहीं

Sun, 29 Oct 2023 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोच्चि

सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून-व्यवस्था एमआर अजित कुमार ने कहा कि विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। डोमिनिक मार्टिन नाम के व्यक्ति ने त्रिशूर जिले के कोडकारा थाने में आत्मसमर्पण किया है और उसका दावा है कि उसने ही विस्फोट किया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Ernakulam blast - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कलमश्शेरि में ईसाई समुदाय के एक सम्मेलन केंद्र में रविवार सुबह हुए धमाकों में दो महिलाओं की मौत हो गई। इस दौरान 51 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों की हालत गंभीर है। कलमश्शेरि में ईसाई समुदाय के एक सम्मेलन केंद्र में उस वक्त धमाके हुए, जब सैकड़ों लोग तीन दिवसीय प्रार्थना सभा के समापन अवसर पर एकत्र हुए थे।

विज्ञापन


अब मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ संप्रदाय का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने कलमश्शेरी में एक ईसाई धार्मिक सभा में हुए कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश भी पोस्ट किया। इसे कई टीवी चैनलों पर प्रसारित भी किया गया। वीडियो में उसने खुद की पहचान मार्टिन बताई और दावा किया कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि संगठन की शिक्षाएं देश के लिए सही नहीं हैं।

इस बीच धार्मिक समूह का सदस्य होने का दावा करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने एक टीवी चैनल को बताया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति वर्तमान में उनके संगठन का हिस्सा नहीं है। वहीं, विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाले व्यक्ति ने कहा कि सभी को बम धमाकों और इसके बाद हुए गंभीर नतीजों के बारे में पता चल गया होगा। वीडियो अब सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


उसने कहा कि वहां क्या हुआ, मुझे ठीक से पता नहीं है, लेकिन मैं जानता हूं कि योजना कामयाब हो गई है। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। वीडियो इसलिए बनाया, ताकि सभी इसकी वजह पता हो। मैं यह वीडियो अच्छी तरह से सोच-समझकर बना रहा हूं।

व्यक्ति ने कहा कि वह 16 साल तक ‘यहोवा के साक्षी’ ईसाई धार्मिक समूह का हिस्सा रहा है। इस संप्रदाय की स्थापना 19वीं सदी में अमेरिका में हुई थी। शुरू में मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लगभग छह साल पहले मुझे लगा कि वे अच्छा काम नहीं कर रहे। यह संगठन अच्छा नहीं है। उनकी शिक्षाएं देश के लिए सही नहीं हैं।

उसने दावा किया कि उसने संगठन को अपनी शिक्षाओं में सुधार करने के लिए कई बार कहा, लेकिन वह ऐसा करने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में मेरे पास कोई अन्य विकल्प नहीं था। इसलिए मैंने यह कदम उठाया। संगठन और इसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक है, इसलिए इसे खत्म करना होगा। मैं पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहा हूं, इसलिए मुझे ढूंढने की कोई जरूरत नहीं है।

विशेष टीम जांच करेगी, इसमें 20 सदस्य होंगे
केरल CM पिनाराई विजयन ने कहा कि कलामासेरी में हुआ विस्फोट बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 27 लोग एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। चार लोगों को छुट्टी मिल गई है। दो लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटना की जांच करेगी। जांच टीम में 20 सदस्य होंगे। कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

डोमिनिक मार्टिन नाम के व्यक्ति ने त्रिशूर जिले के कोडकारा थाने में आत्मसमर्पण किया
इससे पहले अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून-व्यवस्था एमआर अजित कुमार ने कहा कि विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़कर दो गई है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। डोमिनिक मार्टिन नाम के व्यक्ति ने त्रिशूर जिले के कोडकारा थाने में आत्मसमर्पण किया है और उसका दावा है कि उसने ही विस्फोट किया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें