फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: पोन्नाकल में रौंगटे खड़े करने वाली घटना, अज्ञात बदमाशों ने 20 कुत्तों को गोली मार उतारा मौत के घाट

Sat, 17 Feb 2024 01:26 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

पुलिस को घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
कुत्तों के शवों को ले जाते लोग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महबूबनगर जिले के पोन्नाकल में गुरुवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने 20 आवारा कुत्तों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं पांच कुत्ते बुरी तरह जख्मी भी हैं। 

विज्ञापन


लोग सदमे में
पुलिस को घटना के बारे में शुक्रवार को पता चला। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में गोलीबारी के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। 
 
कार में कुछ नकाबपोश आए
स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता अदुलापुरम गौतम ने कहा, 'स्थानीय लोगों ने बताया कि आधी रात के बाद कार में कुछ नकाबपोश आए और कुत्तों पर बंदूक से गोलियां चला दीं। इस घटना में लगभग 20-25 कुत्ते मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हमने इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है।'
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान की जा रही
पुलिस अधिकारी ने कहा कि अज्ञात बदमाशों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया है कि कार में आए एक व्यक्ति ने ही अपराध को अंजाम दिया है। पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शस्त्र अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें